श्रावस्ती में 3 दिन से बारिश का दौर जारी:धान की फसल गिरी, बाजारों में सन्नाटा; सीएचसी और बस अड्डे समेत कई जगह जलभराव
श्रावस्ती में बुधवार देर रात से शुरू हुआ बारिश का दौर शुक्रवार शाम 5 बजे के बाद भी जारी रहा। गुरुवार को दिनभर रुक-रुककर बारिश हुई, जबकि शुक्रवार सुबह से ज्यादातर इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। कुछ जगह तेज हवाओं के साथ बारिश होने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। धान की फसल को लेकर किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। अगेती धान की फसल को नुकसान का खतरा बारिश से देर से बोई गई धान की किस्मों को फायदा मिलने की उम्मीद है। वहीं अगेती धान की फसल किसानों के लिए परेशानी बन गई है। जिन खेतों में धान की बालियां निकल चुकी हैं, वहां तेज हवा और बारिश से पौधे गिरने का खतरा बढ़ गया है। जिले के कई इलाकों में धान की फसल खेतों में गिर भी गई है। इससे किसानों को नुकसान की आशंका है। इकौना समेत कई इलाकों में जलभराव लगातार बारिश से शहर और ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह पानी भर गया है। गड्ढों और तालाबों में पानी भरने के साथ कई कस्बों को जाने वाली सड़कों पर भी जलभराव हो गया। इकौना में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ब्लॉक परिसर और बस अड्डे समेत कई जगह पानी जमा है। भिनगा कस्बे के कई हिस्सों के अलावा गिलौला और जमुनहा क्षेत्र में भी लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बारिश से बाजारों में सन्नाटा लगातार बारिश का असर बाजारों पर भी दिखाई दिया। दिनभर बारिश होने से बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। दुकानदार दुकानें खोलकर बैठे रहे, लेकिन ग्राहक कम पहुंचे। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। कई सड़कों पर पानी भरने से आवागमन भी प्रभावित हुआ। बारिश बढ़ी तो किसानों की मुश्किल बढ़ेगी कुछ समय पहले तक बारिश का इंतजार कर रहे किसान अब लगातार बारिश से परेशान हैं। खासकर जिन धान की फसलों में बालियां निकल चुकी हैं, उनके तेज हवा और बारिश में गिरने का खतरा है। प्रशासन राप्ती बैराज के जलस्तर पर भी नजर रख रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों में बारिश की तीव्रता और बढ़ सकती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)