इटावा सफारी में की 4 शेरनियों के दीदार शुरू:आशी, जया, निक्की और किन्नी क्रॉल में, बाल दिवस पर 1273 पर्यटक पहुंचे
इटावा सफारी पार्क में पर्यटकों के लिए एक नया आकर्षण जुड़ गया है। सफारी में जन्मी दूसरी पीढ़ी की चार शेरनियों आशी, जया, निक्की और किन्नी को शनिवार से पर्यटकों के दीदार के लिए खोल दिया गया। इन्हें लॉयन सफारी क्षेत्र में बने बड़े क्राल में रखा गया है। अब पर्यटक शेरों की पहली पीढ़ी के साथ दूसरी पीढ़ी की शेरनियों को भी नजदीक से देख सकेंगे। शनिवार देर शाम करीब 8 बजे सफारी निदेशक ने इसकी जानकारी दी। वहीं, बाल दिवस के अवसर पर सफारी में बच्चों की भी अच्छी खासी भीड़ रही। कुल 1273 पर्यटकों ने पार्क का भ्रमण किया। दूसरी पीढ़ी की शेरनियां बनीं नया आकर्षण सफारी प्रशासन ने चारों शेरनियों को पर्यटकों के सामने लाने की तैयारी पूरी कर ली थी। शनिवार को उन्हें लॉयन सफारी क्षेत्र के बड़े क्राल में खोल दिया गया। इस पहल से पर्यटकों को सफारी में जन्मे शेरों की अगली पीढ़ी को करीब से देखने का मौका मिलेगा। बाल दिवस पर 1273 पर्यटकों ने किया भ्रमण बाल दिवस पर इटावा और आसपास के जिलों के विभिन्न स्कूलों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं सफारी पहुंचीं। पूरे दिन में कुल 1273 पर्यटकों ने पार्क का भ्रमण किया। बच्चों ने सफारी के अलग-अलग क्षेत्रों में वन्यजीवों को देखा और उनके बारे में जानकारी हासिल की। झूलों का भी बच्चों ने लिया आनंद सफारी घूमने पहुंचे बच्चों ने वन्यजीवों को देखने के साथ ईको पर्यटन क्षेत्र में लगाए गए झूलों का भी आनंद लिया। बच्चों के लिए यह भ्रमण मनोरंजन के साथ प्रकृति और वन्यजीवों को करीब से जानने का अवसर भी बना। निदेशक ने साझा की जानकारी इटावा सफारी पार्क के निदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने बताया कि दूसरी पीढ़ी की चार शेरनियों आशी, जया, निक्की और किन्नी को पर्यटकों के दीदार के लिए लॉयन सफारी क्षेत्र के बड़े क्राल में खोला गया है। उन्होंने बताया कि बाल दिवस पर 1273 पर्यटकों ने सफारी का भ्रमण किया, जिनमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)