सिद्धार्थनगर में महिला और अधिवक्ताओं पर हमले का आरोप:बेटी का मोबाइल छीनकर तोड़ा; डुमरियागंज पुलिस ने केस दर्ज किया

Nov 06, 2026 - 09:27
0
सिद्धार्थनगर में महिला और अधिवक्ताओं पर हमले का आरोप:बेटी का मोबाइल छीनकर तोड़ा; डुमरियागंज पुलिस ने केस दर्ज किया
सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बिजवार बढ़ई गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। लखनऊ निवासी किरन पांडेय ने गांव के नंद किशोर मिश्रा पर जातिसूचक गालियां देने, लाठी से हमला करने और उनकी नाबालिग बेटी का मोबाइल छीनकर तोड़ने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लखनऊ के चिनहट क्षेत्र स्थित सनातन नगर निवासी किरन पांडेय ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2021 में जीवनसाथी डॉट कॉम के जरिए उनकी मुलाकात बिजवार बढ़ई गांव निवासी नंद किशोर मिश्रा से हुई थी। आरोप है कि इसके बाद नंद किशोर उन्हें परेशान करने लगे और आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करने की धमकी देने लगे। महिला ने करीब 60 हजार रुपए, एक रेडमी मोबाइल, तीन तोले की सोने की चेन और 12 ग्राम की सोने की अंगूठी लेने का भी आरोप लगाया है। समझौते के बाद रुपये और सामान लौटाने का दिया था आश्वासन किरन पांडेय के मुताबिक, उन्होंने लखनऊ में अलग-अलग माध्यमों से शिकायत की थी। बाद में परिचित अधिवक्ता के जरिए बातचीत हुई और नंद किशोर ने रुपये व सामान लौटाने का आश्वासन दिया। इस संबंध में लिखित समझौता भी हुआ था। महिला का आरोप है कि गांव लौटने के बाद नंद किशोर ने उनका फोन उठाना बंद कर दिया। बेटी वीडियो बना रही थी, मोबाइल छीनकर तोड़ने का आरोप महिला ने बताया कि 5 नवंबर को सुबह करीब 10 बजे वह अपनी बेटी और अधिवक्ता दीपक उपाध्याय व नीरज कुमार के साथ बिजवार बढ़ई गांव पहुंचीं। आरोप है कि वहां नंद किशोर ने नीरज कुमार को जातिसूचक गालियां दीं और लाठी से हमला कर दिया। मारपीट में महिला और उनके साथ आए लोगों को चोटें आईं। इसी दौरान उनकी नाबालिग बेटी घटना का वीडियो बना रही थी। आरोप है कि नंद किशोर ने उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया और उसे जमीन पर पटक दिया। अधिवक्ता दीपक उपाध्याय के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस उपाधीक्षक को सौंपी गई मामले की जांच महिला की शिकायत पर डुमरियागंज पुलिस ने 5 नवंबर को नंद किशोर मिश्रा के खिलाफ मारपीट, धमकी और जातिसूचक टिप्पणी से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक बृजेश कुमार वर्मा को सौंपी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User