पीलीभीत में पांच डिप्टी कलेक्टरों के तबादले:बीसलपुर-अमरिया को मिले नए SDM, सभी अधिकारियों को तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश

Nov 06, 2026 - 13:14
0
पीलीभीत में पांच डिप्टी कलेक्टरों के तबादले:बीसलपुर-अमरिया को मिले नए SDM, सभी अधिकारियों को तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश
पीलीभीत में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिलाधिकारी आलोक कुमार ने शुक्रवार को पांच डिप्टी कलेक्टरों के कार्यक्षेत्र बदल दिए। इस फेरबदल में बीसलपुर और अमरिया में नए उपजिलाधिकारी तैनात किए गए हैं। वहीं, कुछ अधिकारियों को न्यायिक उपजिलाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीएम ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। राजकुमार बैठा को बीसलपुर में न्यायिक जिम्मेदारी जारी आदेश के मुताबिक, अमरिया के एसडीएम राजकुमार बैठा को बीसलपुर में उपजिलाधिकारी न्यायिक बनाया गया है। वहीं, बीसलपुर में उपजिलाधिकारी न्यायिक रहे लाल सिंह यादव को पूरनपुर में इसी पद पर तैनाती दी गई है। प्रमेश कुमार सदर भेजे गए, मांधाता प्रताप सिंह को अमरिया की जिम्मेदारी बीसलपुर के एसडीएम प्रमेश कुमार को जिला मुख्यालय पर उपजिलाधिकारी न्यायिक सदर बनाया गया है। कलेक्ट्रेट में डिप्टी कलेक्टर के पद पर तैनात मांधाता प्रताप सिंह को अमरिया का नया एसडीएम नियुक्त किया गया है। अजय कुमार बने बीसलपुर के नए एसडीएम कलेक्ट्रेट में तैनात डिप्टी कलेक्टर अजय कुमार को बीसलपुर का नया उपजिलाधिकारी बनाया गया है। प्रशासन की ओर से तबादला आदेश की प्रतियां संबंधित विभागों और बरेली मंडल के अधिकारियों को भी भेज दी गई हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User