सीएचओ ने कैबिनेट मंत्री को सौंपा मांगों का ज्ञापन:नियमितीकरण, अलग कैडर और वेतन सुधार के लिए सीएचओ ने उठाई मांग

Oct 28, 2026 - 09:50
0
सीएचओ ने कैबिनेट मंत्री को सौंपा मांगों का ज्ञापन:नियमितीकरण, अलग कैडर और वेतन सुधार के लिए सीएचओ ने उठाई मांग
उत्तर प्रदेश के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) की मांगों को लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान मंत्री ने मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाया, जिससे आंदोलनरत सीएचओ में उम्मीद जगी है। ज्ञापन में सीएचओ के नियमितीकरण, अलग कैडर के गठन, 4800 ग्रेड पे के समकक्ष वेतनमान लागू करने और वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग उठाई गई। प्रतिनिधियों ने कहा कि सीएचओ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। ऐसे में उनकी समस्याओं का समाधान जरूरी है। मंत्री के सकारात्मक रुख के बाद सीएचओ को उम्मीद है कि सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करेगी और जल्द उचित निर्णय लेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User