2027 में सपा लहराएगी जीत का प्रदेश में परचम:शिक्षक एमएलसी पद पर सपा प्रत्याशी के जीतने पर बोले सांसद वीरेंद्र सिंह, कहा - स्नातक में हर राउंड में प्रशासन करे अनाउंसमेंट
'काशी और आगरा में हमारी जीत संकेत है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी प्रदेश में अपना परचम लहराएगी और भारी मतों से सरकार बनाएगी। लेकिन जिस तरह से रिजल्ट देने में 6 घंटे की देरी कराई गई वह संदेहास्पद थी। ऐसे में अनुरोध है शासन से की स्नातक में हर राउंड का एनाउंसमेंट कराएं।' ये कहना है सपा सांसद वीरेंद्र सिंह, सांसद वीरेंद्र सिंह वाराणसी के पहाड़िया मंडी में चल रही स्नातक काउंटिंग के दौरान सपा के टेंट में मौजूद हैं और लगातार चुनाव परिणाम पर नजर बनाए हुए हैं। इस दौरान उन्होंने सपा किले शिक्षक एमएलसी के जीतने पर देरी पर जमकर प्रशासन को आड़े हाथ लिया। हर राउंड की काउंटिंग की करे प्रशासन घोषणा सांसद वीरेंद्र सिंह ने बताया - हमारे शिक्षक क्षेत्र के जो प्रत्याशी रहे हैं, वो जीत कर जा चुके हैं। लाल बिहारी यादव भारी मतों से जीते हैं, करीब 5,000 मत से। और स्नातक का भी एमएलसी का जो चुनाव है, वो समाजवादी के पक्ष में जा रहा है। 3,000 से अधिक वोटों से हम लोग आगे हैं। लेकिन वहां पर काउंटिंग में लगे अधिकारियों को हम आपके माध्यम से कहना चाहते हैं कि हर राउंड की काउंटिंग की घोषणा करें, ताकि कार्यकर्ताओं में भ्रम न पैदा हो। इसके संबंध में हमने ज़िला अधिकारी और कमिश्नर से भी बात किया है कि शुचिता बनाए रखने के लिए, जैसे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता धैर्य बना करके सहयोग कर रहे हैं। उसी तरीके से पारदर्शी तरीके से निर्णय हो और जीत का परिणाम आए। नहीं अगर हेरा-फेरी की सूचना मिलेगी तो इसके ज़िम्मेदार प्रशासन होंगे, समाजवादी पार्टी नहीं होगी। समाजवादी पार्टी धैर्य से इंतजार कर रही है। 6 घंटा लेट की गई घोषणा
सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा - हमारे प्रत्याशी रात में ही जीत चुके थे पर 6 घंटा लगा प्रशासन को इसकी घोषणा करने और सर्टिफिकेट देने में। यही तरीका है दो तरफा। हर जगह के प्रत्याशियों की घोषणा हो गई। हमारे प्रत्याशी की घोषणा 6 घंटे बाद हुई। ये कारण क्या है? जबकि 5,000 के लगभग वोटों से वो आगे था। जीता हुआ था। हजार दो हजार या सौ-दो सौ से जीता तो चलो एक बार जो है इस बात को हम लोग मान लेते, लेकिन जब 5,000 के करीब वोटों से जीत रहा है तो यहीं जिला स्तर से उसे सर्टिफिकेट मिल जाना चाहिए था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)