त्योहारों से पहले डीसीपी ने उद्यमियों के साथ की बैठक:सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त रखने और सुरक्षा कर्मियों के सत्यापन पर जोर
दीपावली व अन्य त्योहारों पर काफी इकाइयां बंद रहती है,इसी का फायदा उठाकर चोर वहां पर चोरी की वारदातो को अंजाम दे देते है, इन्हीं सब मुद्दों और उद्यमी की समस्याओं को जानने के लिए पुलिस और उद्यमियों के बीच एक बैठक आयोजित हुई । पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर डीसीपी सेंट्रल नोएडा डॉ. प्रवीन रंजन सिंह और एडीसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने एसीपी-3 राजीव कुमार गुप्ता ने उद्यमियों के साथ बैठक की। यह बैठक मंगलवार शाम सूरजपुर मुख्यालय में आगामी त्योहारों को लेकर आयोजित हुई ,जिसमें उद्योगपतियों और औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधी शामिल हुए। बैठक में कानून-व्यवस्था, शांति और औद्योगिक क्षेत्रों की सुरक्षा मजबूत करने पर चर्चा हुई। संवेदनशील जगहों पर सतर्कता, रात की सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरों को चालू रखने और निजी सुरक्षा कर्मियों की जांच कराने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने उद्योगपतियों से सुरक्षा के सुझाव भी लिए। पुलिस ने सभी को भरोसा दिलाया कि वह हर नागरिक और इकाई की सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है। दीपावली सहित अन्य त्योहारों पर बंद रहने वाली इकाइयों पर पुलिस ने पेट्रोलिंग बढ़ाने के भी निर्देश दिए। डीसीपी प्रवीन रंजन सिंह ने उद्योगों से कहा कि सुरक्षा कर्मियों का सत्यापन जरूर कराएं। सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त रखें और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)