सीएम योगी ने पं. दीनदयाल की जयंती पर दी श्रद्धांजलि:सरकारी आवास पर चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन, एक्स पर पोस्ट कर उनके विचारों को किया याद
‘अंत्योदय’ और ‘एकात्म मानववाद’ के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को दी प्राथमिकता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रखर राष्ट्रचिंतक और भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में शामिल थे। उन्होंने ‘एकात्म मानववाद’ और ‘अंत्योदय’ की विचारधारा के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। भारतीय संस्कृति पर आधारित विकास की अवधारणा सीएम योगी ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों पर आधारित विकास की अवधारणा प्रस्तुत की। उनके विचार आज समावेशी, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रेरणा देते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)