सीतापुर में दो सड़क हादसों में 4 लोग घायल:ऑटो-बाइक और दो बाइकों की टक्कर से हादसा, एक युवक की उंगली कटी

Nov 17, 2026 - 10:33
0
सीतापुर में दो सड़क हादसों में 4 लोग घायल:ऑटो-बाइक और दो बाइकों की टक्कर से हादसा, एक युवक की उंगली कटी
सीतापुर के तंबौर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 2 बजे से 4 बजे के बीच काशीपुर-तंबौर मार्ग पर ईंट भट्ठे के पास अलग-अलग समय पर हुए दो सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। पहली घटना में तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जबकि दूसरी घटना में दो मोटरसाइकिलें आपस में भिड़ गईं। हादसों के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें एक की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया, जबकि तीन घायलों का सीएचसी तंबौर में उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, पहला हादसा काशीपुर-तंबौर मार्ग पर ज्ञानेंद्र वर्मा ईंट भट्ठे के पास हुआ। यहां तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में औरीशाहपुर निवासी 35 वर्षीय ज्ञानू पुत्र प्रेमसागर चौहान के पैर की एक अंगुली कट गई, जबकि 38 वर्षीय बुधई पुत्र केदारी के सिर में गंभीर चोट आई। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक घायल की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, इसी मार्ग पर हुए दूसरे हादसे में दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें रतनगंज निवासी रिंकू पुत्र छन्नू लाल और तंबौर के मोहल्ला नवाब साहब पुरवा निवासी जियाउद्दीन पुत्र समसू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी तंबौर पहुंचाया। यहां चिकित्सक डॉ. रविकर वर्मा ने उनका उपचार शुरू किया। एक ही मार्ग पर दो अलग-अलग हादसों में चार लोगों के घायल होने से क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। लगातार हो रही दुर्घटनाएं तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी के खतरों को उजागर कर रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User