अम्बेडकरनगर में युवक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार:बनकटा बुजुर्ग में 4 आरोपी गिरफ्तार, डीजे बजाने के विवाद में हुई थी हत्या
अम्बेडकरनगर में छठ पूजा में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में 28 वर्षीय पिंटू गौतम की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में अजय साहनी, विक्की साहनी, लालू साहनी और श्रवण साहनी को गिरफ्तार किया है। विशुनपुर बनकटा निवासी डीजे संचालक पिंटू का सोमवार देर शाम अंतिम संस्कार किया गया। परिवार में आठ दिन बाद उसकी शादी होनी थी।
पुलिस के मुताबिक, 16 नवंबर रविवार रात बनकटा बुजुर्ग गांव में डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि शराब के नशे में चार लोगों ने भारी वस्तु से पिंटू के सिर पर कई वार किए। इससे उसकी मौत हो गई।
आरोपियों ने शव को चटाई पर लिटाकर कंबल से ढक दिया और वहां से चले गए। सोमवार सुबह किसान उदयभान गन्ने के खेत की ओर जा रहे थे। उन्होंने कंबल हटाया तो पिंटू का शव खून से लथपथ मिला।
घटना की जानकारी मिलने पर एसपी प्राची सिंह मौके पर पहुंचीं। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने जांच की। पुलिस ने अजय साहनी, विक्की साहनी, लालू साहनी और श्रवण साहनी को गिरफ्तार किया है। चारों को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा, जिसके बाद उन्हें जेल भेजा जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)