सीतापुर में पुलिस भर्ती दौड़ में 3 अभ्यर्थी बेहोश:दौड़ते समय गिरकर हुए बेहोश, अस्पताल में कराया गया भर्ती, 144 अभ्यर्थी हुए फेल
सीतापुर की 11वीं वाहिनी पीएसी में पुलिस आरक्षी भर्ती की शारीरिक परीक्षा के दौरान तीन अभ्यर्थी दौड़ लगाते समय अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। घटना से भर्ती स्थल पर हड़कंप मच गया। साथी अभ्यर्थियों और भर्ती प्रक्रिया में लगे कर्मचारियों ने तीनों को संभाला। इसके बाद उन्हें तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उपचार चल रहा है। भर्ती प्रक्रिया में कुल 875 अभ्यर्थियों को दौड़ में शामिल होना था। इनमें 59 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। मौजूद अभ्यर्थियों को निर्धारित शारीरिक परीक्षा के तहत दौड़ कराई जा रही थी। इसी दौरान हिमांशु, रमन और राहुल यादव बेहोश होकर गिर पड़े। अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में तीनों का इलाज जारी है। मामला मंगलवार दोपहर 12 बजे का है। दौड़ लगाते समय अचानक गिरे पीएसी परिसर में पुलिस आरक्षी भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की दौड़ कराई जा रही थी। दौड़ के दौरान हिमांशु, रमन और राहुल यादव की अचानक तबीयत बिगड़ी और तीनों जमीन पर गिर पड़े। उन्हें देखकर आसपास मौजूद अभ्यर्थियों में अफरा-तफरी मच गई। भर्ती कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें संभाला और अस्पताल भेजने की व्यवस्था की। जिला अस्पताल में चल रहा इलाज तीनों अभ्यर्थियों को आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया। फिलहाल तीनों डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उनकी हालत को लेकर अस्पताल की ओर से कोई गंभीर स्थिति नहीं बताई गई है। 875 में 59 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित भर्ती दौड़ में कुल 875 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। इनमें 59 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। मौजूद अभ्यर्थियों ने निर्धारित शारीरिक दक्षता परीक्षा में हिस्सा लिया। दौड़ के दौरान 144 अभ्यर्थी असफल भी रहे। तीन अभ्यर्थियों के अचानक बेहोश होने के बाद भर्ती स्थल पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्थिति संभाली। तीनों को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार शुरू हो गया। 11वीं वाहिनी पीएसी परिसर में पुलिस आरक्षी भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा की प्रक्रिया जारी रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)