स्कूटी की टक्कर से शाहजहांपुर के मजदूर की मौत:उन्नाव-हरदोई हाईवे पर साथी घायल, बाइक से घर लौट रहे थे दोनों
उन्नाव के बांगरमऊ क्षेत्र में शनिवार रात स्कूटी की टक्कर से बाइक सवार मजदूर अतुल शर्मा (28) की मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठे उनके साथी जगदीश सिंह घायल हो गए। दोनों उन्नाव में काम करने के बाद घर लौट रहे थे। उन्नाव-हरदोई हाईवे पर सामने से आई स्कूटी उनकी बाइक से टकरा गई। हादसे में अतुल गंभीर रूप से घायल हो गए। जगदीश के मुताबिक, संभवत: अतुल की मौत मौके पर ही हो गई थी। अतुल शाहजहांपुर जिले के मऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के कुतुवापुर गांव के रहने वाले थे। वह शिशपाल शर्मा के बेटे थे और मजदूरी कर परिवार चलाते थे। शनिवार को वह काम के सिलसिले में उन्नाव आए थे। काम खत्म होने के बाद अपने साथी जगदीश सिंह के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। बांगरमऊ क्षेत्र में सैयानपुर की ओर जाते समय सामने से आई स्कूटी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। स्कूटी सामने आने से हुआ हादसा जगदीश सिंह ने बताया कि अतुल उनके ठेकेदार थे। दोनों बाइक से जा रहे थे, तभी अचानक स्कूटी सामने आ गई और टक्कर हो गई। अतुल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि जगदीश को भी चोटें आईं। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पत्नी और डेढ़ साल की बेटी को छोड़ गए अतुल अतुल की शादी करीब तीन साल पहले हुई थी। परिवार में पत्नी और डेढ़ साल की बेटी है। रविवार दोपहर करीब 12 बजे जगदीश पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और हादसे की जानकारी दी। घटना की खबर मिलने के बाद अतुल के परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)