फर्रुखाबाद में मधुमक्खियों ने पांच लोगों पर हमला किया:सभी को लोहिया अस्पताल ले जाया गया; उपचार के बाद 4 घर लौटे, एक का इलाज जारी
फर्रुखाबाद में दीपावली के दिन रविवार सुबह करीब 11 बजे आवास विकास कॉलोनी में मधुमक्खियों के हमले से पांच लोग घायल हो गए। सभी को लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चार लोग घर लौट गए, जबकि एक का इलाज जारी है। घटना आवास विकास कॉलोनी से मसेनी की ओर जाने वाले रास्ते पर हुई, जहां अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने राहगीरों पर हमला कर दिया। घायलों में आवास विकास निवासी रमेश पाल और गंगानगर निवासी अरुण समेत तीन अन्य लोग शामिल हैं। अरुण ने बताया कि वह साइकिल से किसी काम से जा रहे थे। उन्हें रास्ते में मधुमक्खियों के होने की जानकारी नहीं थी। अचानक मधुमक्खियां उनके चेहरे पर चिपक गईं और काटने लगीं। चार मरीजों को उपचार के बाद मिली छुट्टी सभी घायलों को लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया। इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के बाद रमेश पाल समेत चार लोग घर चले गए, जबकि अरुण का इलाज जारी है। इमरजेंसी में ड्यूटी कर रही डॉक्टर ने बताया कि पांचों लोगों का ओपीडी में उपचार किया गया। सभी की हालत ठीक है और एक मरीज का इलाज चल रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)