संभल में 3 क्विंटल मिलावटी पनीर नष्ट किया:भारत डेरी से नमूना लिया, संचालक को नोटिस जारी

Oct 29, 2026 - 23:19
0
संभल में 3 क्विंटल मिलावटी पनीर नष्ट किया:भारत डेरी से नमूना लिया, संचालक को नोटिस जारी
संभल में दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट की आशंका पर कार्रवाई तेज कर दी है। टीम ने गुरुवार शाम मातीपुर गांव स्थित भारत डेरी पर छापा मारकर करीब 3 क्विंटल संदिग्ध पनीर नष्ट कराया। पनीर का नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। विभाग ने डेरी संचालक को नोटिस भी जारी किया है। बुलडोजर से गड्ढा खोदकर नष्ट कराया पनीर डीएम अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे डेरी पर छापा मारा। मातीपुर गांव संभल तहसील के असमोली थाना क्षेत्र में है। टीम ने बुलडोजर से गड्ढा खुदवाकर करीब 3 क्विंटल पनीर नष्ट कराया। डेरी में नजारुल हसन ने टीम को बताया कि वह पनीर बनाने का काम करते हैं। मौके पर पनीर के साथ मिलावट में इस्तेमाल होने वाली चीजों के खाली कट्टे और रैपर भी मिले। मिलावट की आशंका पर विभाग ने पनीर का नमूना जांच के लिए भेजा और पूरा स्टॉक नष्ट करा दिया। जवाब नहीं मिला तो निलंबित होगा पंजीकरण विभाग ने डेरी संचालक को नोटिस जारी किया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर खाद्य पंजीकरण निलंबित किया जा सकता है। सहायक आयुक्त खाद्य-2 मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि लाइसेंस निलंबित कर कारोबार बंद कराया जा सकता है। मातीपुर गांव में अफसर अली के बेटे रियाजुल हसन के प्रतिष्ठान से भी पनीर का नमूना जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। दूध से बने अन्य उत्पादों की भी होगी जांच मानवेन्द्र सिंह के मुताबिक, डेरी के स्टोर में स्किम्ड मिल्क पाउडर के खाली कट्टे और अन्य अप्रयुक्त बोतलें भी मिलीं। त्योहारों के दौरान दूध से बने अन्य उत्पादों की जांच भी जारी रहेगी। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव कुमार भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User