PNB खातों से गायब रकम ब्याज सहित लौटाएगा:ग्रेटर नोएडा में तीन खाताधारकों के पैसे लौटाए, CBI भी कर रही जांच

Oct 29, 2026 - 22:30
0
PNB खातों से गायब रकम ब्याज सहित लौटाएगा:ग्रेटर नोएडा में तीन खाताधारकों के पैसे लौटाए, CBI भी कर रही जांच
ग्रेटर नोएडा के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में खाताधारकों के खातों और एफडी से रकम गायब होने के मामले में बैंक के जोनल मैनेजर का बयान सामने आया है। दिल्ली-एनसीआर के जोनल मैनेजर राजेश भूमिक ने खाताधारकों को उनका पैसा ब्याज सहित लौटाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने तीन खाताधारकों की रकम वापस किए जाने का भी दावा किया। सभी खाताधारकों को ब्याज सहित पैसा लौटाने का आश्वासन जोनल मैनेजर राजेश भूमिक ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बैंक में गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद यहां के सभी कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। जिन खाताधारकों की रकम दूसरे खातों या अन्य जगहों पर ट्रांसफर हुई है, उनका पैसा जल्द वापस कर दिया जाएगा। सभी को ब्याज सहित पूरी रकम मिलेगी। उन्होंने कहा कि खाताधारकों को घबराने की जरूरत नहीं है। मामले में किसने और किस तरह की गड़बड़ी की, इसकी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। CBI भी कर रही मामले की जांच जोनल मैनेजर ने बताया कि मामले में सीबीआई से भी शिकायत की गई है और एजेंसी जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि खाताधारकों की ओर से बताई जा रही रकम से जुड़ा आंकड़ा जांच में स्पष्ट होगा। उनके मुताबिक, खातों से पैसे निकाले या ट्रांसफर किए जाने की बात सामने आई है, लेकिन कुल रकम उतनी बड़ी नहीं है, जितनी बताई जा रही है। हालांकि, वास्तविक रकम का पता जांच पूरी होने के बाद ही चलेगा। तीन खाताधारकों के पैसे लौटाने का दावा बैंक कर्मचारियों के अनुसार, गुड्डी देवी के खाते में 14 लाख रुपए, बीना भाटी के खाते में 6 लाख रुपए और टेक चंद के खाते में 23 लाख रुपए वापस किए गए हैं। इस तरह तीनों खाताधारकों को कुल 43 लाख रुपए लौटाने का दावा किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User