व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत पूरा किया:जौनपुर में चार दिवसीय छठ पर्व का समापन; 36 घंटे का निर्जला व्रत रखा

Nov 16, 2026 - 08:40
0
व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत पूरा किया:जौनपुर में चार दिवसीय छठ पर्व का समापन; 36 घंटे का निर्जला व्रत रखा
जौनपुर में चार दिवसीय छठ पर्व का समापन हुआ। चौथे दिन व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा किया और पारण किया। शहर और ग्रामीण इलाकों के घाटों पर भीड़ जुटी। गोपी घाट, अचला घाट, हनुमान घाट, बीबीपुर घाट और बेलाव घाट पर सुबह से श्रद्धालु पहुंचे। व्रतियों ने परिवार की सुख-समृद्धि और सुरक्षा की कामना के साथ अर्घ्य दिया। देखिए व्रती महिलाओं की 8 तस्वीरें… घाटों पर लोकगीत गूंजते रहे। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए घाटों पर व्यवस्था की गई थी। व्रती महिलाओं ने अर्घ्य के लिए रात से ही पूजा की सामग्री तैयार की थी। थाल में फल, सुथनी, केले, अमरूद, नारियल, ठेकुआ और चिउड़े समेत अन्य चीजें 6, 12 या 24 की संख्या में सजाई गई थीं। बुधवार को खरना के दिन व्रती महिलाओं ने साठी के चावल, गुड़ और गाय के दूध से बनी खीर खाई थी। इसके बाद उन्होंने निर्जल व्रत शुरू किया था। छठ में माता षष्ठी और भगवान सूर्य की पूजा की जाती है। मान्यता है कि सूर्य देव भक्तों को वैभव और सुख-समृद्धि देते हैं, जबकि माता षष्ठी पुत्रों की लंबी उम्र की रक्षा करती हैं। इस पूजा को संतान सुख, संतान की रक्षा और सुख-शांति का प्रतीक माना जाता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User