संगीता बलवंत ने राजकुमार पाल को सम्मानित किया:पेरिस ओलंपिक में कांस्य जीता, हॉकी खिलाड़ी बोले- 2028 में पदक का रंग बदल दूंगा

Nov 19, 2026 - 20:11
0
संगीता बलवंत ने राजकुमार पाल को सम्मानित किया:पेरिस ओलंपिक में कांस्य जीता, हॉकी खिलाड़ी बोले- 2028 में पदक का रंग बदल दूंगा
गाजीपुर में राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे छावनी लाइन स्थित अपने आवास पर अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी राजकुमार पाल को सम्मानित किया। अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित पाल को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट किया गया। इस दौरान राजकुमार पाल ने अपने संघर्ष, करमपुर अकादमी से अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के सफर और भविष्य के लक्ष्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अब उनका लक्ष्य 2028 ओलंपिक में भारतीय टीम में जगह बनाना और पदक का रंग बदलना है। 2008 में शुरू हुआ हॉकी का सफर राजकुमार पाल ने बताया कि उनका हॉकी का सफर 2008 में शुरू हुआ था। गांव में मैदान नहीं था, इसलिए शुरुआत में वे घर पर ही खेलते थे। उनके दोनों बड़े भाई हॉकी खेलते थे। उन्हें देखकर ही उनकी भी खेल में रुचि बढ़ी। शुरुआत में परिवार उन्हें पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए कहता था, लेकिन बाद में सभी ने पूरा सहयोग किया। 2011 में पिता के निधन के बाद परिवार को आर्थिक और दूसरी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उस समय मां ने उन्हें खेल छोड़ने के बजाय आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। पाल ने अपनी मां के साथ स्व. तेज बहादुर सिंह के सहयोग को भी याद किया। उन्होंने बताया कि करमपुर अकादमी में प्रशिक्षण के दौरान जरूरत पड़ने पर स्व. तेज बहादुर सिंह ने उनकी आर्थिक मदद की। करमपुर अकादमी से अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे पाल ने बताया कि 2012 में लखनऊ जाने के बाद उनके खेल करियर को नई दिशा मिली। करमपुर स्टेडियम से शुरू हुआ सफर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा। इसका श्रेय उन्होंने अकादमी और वहां मिले मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि करमपुर अकादमी हॉकी के क्षेत्र में अच्छा काम कर रही है। यहां से कई खिलाड़ी जूनियर नेशनल और टीम तक पहुंच रहे हैं। सरकार हर जिले में मिनी स्टेडियम बनाने की दिशा में काम कर रही है। इससे आने वाले समय में ग्रामीण इलाकों से और खिलाड़ी निकलेंगे। अर्जुन पुरस्कार को बताया बड़ी प्रेरणा राजकुमार पाल ने कहा कि प्रदेश और जिले में खेलों को मिल रहा प्रोत्साहन युवाओं के लिए बड़ा संदेश है। अर्जुन पुरस्कार खिलाड़ियों के लिए बड़ा सम्मान और प्रेरणा है। इस उपलब्धि से उनके परिवार के साथ पूरे जिले और प्रदेश के लोग खुश हैं। राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने कहा कि राजकुमार पाल ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और अनुशासन से गाजीपुर ही नहीं, पूरे देश का नाम रोशन किया है। ग्रामीण परिवेश से निकलकर ओलंपिक में पदक जीतना उनके वर्षों के संघर्ष और लगन का परिणाम है। उनकी उपलब्धियां आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User