समन तामील नहीं कराने पर SP से जवाब तलब:25 नवंबर तक स्पष्टीकरण देने का कोर्ट से आदेश, कानूनी कार्रवाई होगी
जौनपुर में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय एमपी-एमएलए अनुज कुमार जौहर की अदालत ने अभियुक्त पर समन तामील नहीं कराने को आदेश की अवहेलना माना। कोर्ट ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) से 25 नवंबर तक स्पष्टीकरण मांगा है। जवाब नहीं देने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मामला जफराबाद थाना क्षेत्र में चेक अनादरण से जुड़ा है। कोतवाली थाना क्षेत्र के नक्खास मोहल्ला निवासी कृष्ण प्रताप सिंह ने फूलपुर लाइन बाजार निवासी प्रदीप तिवारी के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दाखिल किया था।
कोर्ट ने प्रदीप के खिलाफ समन जारी किया और जफराबाद के कोतवाल को समन तामील कराने का आदेश दिया। समन तामील नहीं हुआ। पिछली सुनवाई पर कोर्ट ने एसपी को अपने स्तर से समन तामील कराने और कार्रवाई की जानकारी कोर्ट को देने का आदेश दिया था।
इसके बाद भी आदेश का पालन नहीं हुआ। मामले का जल्द निपटारा करने का हाईकोर्ट का निर्देश है। कोर्ट ने एसपी को तय तारीख पर स्पष्टीकरण पेश करने को कहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)