संतकबीरनगर में गोली मारकर दो की हत्या:फायरिंग और लाठी-डंडों से हमले में 4 लोग घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर
संतकबीरनगर के मेंहदावल थाना क्षेत्र के जमोहरा गांव में छह लोगों पर बंदूक और लाठी-डंडों से हमला किया गया। गोली लगने से प्रहलाद पुत्र राजकुमार और रामकेश पुत्र फेंकू राम की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। सभी को पहले मेंहदावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों की मौत की पुष्टि की। चारों घायलों को गंभीर हालत में बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)