BJP क्षेत्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा में 57 पदाधिकारियों की घोषणा:10 उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र पाल सहित कई महामंत्री और मंत्री बनाए गए

Nov 13, 2026 - 13:36
0
BJP क्षेत्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा में 57 पदाधिकारियों की घोषणा:10 उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र पाल सहित कई महामंत्री और मंत्री बनाए गए
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय पदाधिकारियों की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद प्रकाश पाल तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू की संस्तुति पर 57 पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है। इसमें उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री समेत विभिन्न पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी सूची के अनुसार, उर्मिला राजपूत समेत 10 लोगों को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। विनय वर्मा स्वर्णकार सहित तीन लोगों को क्षेत्रीय महामंत्री और विनोद नेपाल समेत 10 लोगों को क्षेत्रीय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। रवि पाल को क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष और राजू साहू को सह कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन में इन्हें मिली नई जिम्मेदारी संगठनात्मक जिम्मेदारियों के तहत उमेश कुशवाहा को क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री और रोहित राय प्रजापति को सह कार्यालय मंत्री बनाया गया है। अनुराग विश्वकर्मा को मीडिया संयोजक और शिवम राजपूत को सोशल मीडिया सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा अक्षय कटियार को क्षेत्रीय आईटी संयोजक और कृष्णकांत सविता को सह संयोजक नियुक्त किया गया है। रुबी कुशवाहा को शोध प्रमुख और प्रभात पाल को सह शोध प्रमुख बनाया गया है। 23 लोगों को कार्यसमिति में जगह क्षेत्रीय संगठन में मुकेश गुप्ता समेत 23 लोगों को क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही पिछड़ा वर्ग मोर्चा में संगठनात्मक जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User