प्रतापगढ़ में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सुंदरकांड पाठ:बाबा भयहरण नाथ धाम में आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

Oct 26, 2026 - 16:19
0
प्रतापगढ़ में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सुंदरकांड पाठ:बाबा भयहरण नाथ धाम में आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प
प्रतापगढ़ के कटरा गुलाब सिंह बाजार में सोमवार दोपहर दो बजे करीब महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई। बाबा भयहरण नाथ धाम में सुंदरकांड पाठ हुआ। महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर दीप जलाकर फूल चढ़ाए गए, उनके आदर्शों को अपनाने का संदेश भी दिया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार मुन्ना ने महर्षि वाल्मीकि को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि ने सत्य, त्याग, सदाचार का महत्व बताया। मनुष्य कर्मों से महान बनता है, इसलिए उनके आदर्शों को अपनाना चाहिए। समाजसेवी आलोक सिंह ने बताया कि महर्षि वाल्मीकि संस्कृत के आदि कवि हैं। उन्होंने रामायण रचकर भारतीय संस्कृति व आदर्शों को लोगों तक पहुंचाया। उनका जीवन सत्य, धर्म और नैतिकता की प्रेरणा देता है। श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड पाठ में हिस्सा लिया और महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। डॉ. पीएन मिश्र, सूरज मिश्र, प्रशीष मिश्र, महेंद्र प्रताप सिंह, संजय त्रिपाठी, अंकित सिंह, नीरज मिश्र समेत कई लोग मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User