सरदार पटेल की जयंती समारोह:31 अक्टूबर को ग्रेटर नोएडा में होगा प्रतिभा सम्मान समारोह
हापुड़ में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर 31 अक्टूबर को ग्रेटर नोएडा स्थित पटेल लोक सांस्कृतिक संस्थान में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की ओर से होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर धौलाना क्षेत्र के ग्राम नगला उदयपुर में बैठक हुई। इसमें आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की गई। आयोजक समिति के अनुसार, सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। समारोह में शिक्षा, खेल, समाज सेवा और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक पुरुषोत्तम पाटिल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री बच्चन सिंह बैंसला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार नागर और उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह नागर सहित अन्य पदाधिकारी कार्यक्रम में प्रमुख भूमिका निभाएंगे। आयोजकों ने समारोह की तैयारियां समय से पूरी करने पर जोर दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)