छह थाना क्षेत्रों में गांजे के साथ 9 आरोपी गिरफ्तार:कौशांबी में 16.758 किलो गांजा मिला, कोखराज से सबसे ज्यादा 7.077 किलो
कौशांबी में ऑपरेशन सवेरा के तहत पुलिस ने छह थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से कुल 16 किलो 758 ग्राम गांजा बरामद किया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने बुधवार दोपहर 3 बजे पत्रकार वार्ता में बताया कि पुलिस मुख्यालय लखनऊ के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। मंझनपुर, सरायअकिल, चरवा, पिपरी, संदीपनघाट और कोखराज पुलिस ने अलग-अलग जगह चेकिंग की।
एसपी के मुताबिक, मंझनपुर से एक आरोपी के पास 1.296 किलो, सरायअकिल से दो आरोपियों के पास 4 किलो और चरवा से एक आरोपी के पास 1.300 किलो गांजा मिला। पिपरी से दो आरोपियों के पास 2.020 किलो, संदीपनघाट से एक आरोपी के पास 1.065 किलो और कोखराज से दो आरोपियों के पास 7.077 किलो गांजा मिला। छह थाना क्षेत्रों में कोखराज से सबसे ज्यादा गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मंझनपुर से सूरज मौर्य और अनुपम कुमार मिश्रा को गिरफ्तार किया। सरायअकिल से सुनील पाल उर्फ सिद्धार्थ लाल पाल और विजय मौर्य पकड़े गए। चरवा से अनुराग त्रिपाठी, पिपरी से राहुल कुमार पांडेय उर्फ रोहित और देवेश त्रिपाठी, संदीपनघाट से शिवम केशरवानी तथा कोखराज से नितेश कुमार केशरवानी को गिरफ्तार किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)