स्टेनोग्राफर सुसाइड केस: न्यायिक अधिकारी समेत दो कर्मचारियों को नोटिस:कानपुर कोर्ट परिसर की 6वीं मंजिल से कूदी थी, 30 नवंबर तक जवाब मांगा गया

Nov 03, 2026 - 19:54
0
स्टेनोग्राफर सुसाइड केस: न्यायिक अधिकारी समेत दो कर्मचारियों को नोटिस:कानपुर कोर्ट परिसर की 6वीं मंजिल से कूदी थी, 30 नवंबर तक जवाब मांगा गया
कानपुर कोर्ट की छठवीं मंजिल से कूदकर स्टेनोग्राफर नेहा परोची के सुसाइड करने के मामले में न्यायिक अधिकारी व दो कर्मचारियों को नोटिस जारी कर 30 नवंबर तक जवाब मांगा गया है। नेहा के पिता ने न्यायिक अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था, जो खारिज हो गया था। इसके खिलाफ जिलाजज की कोर्ट में रिवीजन याचिका दाखिल की गई थी। सीजेएम कोर्ट के आदेश के खिलाफ दाखिल की याचिका घाटमपुर के कोटरा मकरंदपुर निवासी नेहा परोची सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में स्टेनोग्राफर के पद पर कार्यरत थीं। 18 अक्टूबर 2025 को नेहा ने कोर्ट परिसर की 6वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया था। नेहा के पिता गोविंद प्रसाद ने सीजेएम कोर्ट के आदेश के खिलाफ पिछले दिनों जिला जज की अदालत में अधिवक्ता विजय बक्शी के जरिए रिवीजन याचिका दाखिल की है। जिसमें तत्कालीन सिविल जज सीनियर डिवीजन अमर प्रताप चौधरी, पेशकार राकेश कुमार कमल व चपरासी विपिन कुमार दीक्षित को पक्षकार बनाया गया है। याचिका में इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश देने की मांग की गई है। मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया आरोप है कि तीनों लोग नेहा को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। जिसकी जानकारी उसने घरवालों को दी थी। प्रताड़ना से तंग आकर उसने खुदकुशी कर ली। मृतका के पिता गोविंद की ओर से सीजेएम कोर्ट में दिए गए प्रार्थना पत्र को 30 जुलाई को खारिज कर दिया गया था। इसी आदेश के खिलाफ गोविंद ने जिला जज की अदालत में रिवीजन याचिका दाखिल की है। जिला जज ने न्यायिक अधिकारी व दोनों न्यायिक कर्मचारियों को नोटिस जारी कर 30 नवंबर तक जवाब दाखिल करने को कहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User