खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, 95किलो दूषित मिठाई नष्ट:संडीला के राकेश स्वीट्स और शाहाबाद के लॉज निर्माण स्थल पर मारा छापा, 6 नमूने भरे

Nov 03, 2026 - 19:54
0
खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, 95किलो दूषित मिठाई नष्ट:संडीला के राकेश स्वीट्स और शाहाबाद के लॉज निर्माण स्थल पर  मारा छापा, 6 नमूने भरे
हरदोई। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मंगलवार को संडीला और शाहाबाद क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने 95 किलो खराब और दूषित मिठाइयां मौके पर नष्ट कराईं। साथ ही गुणवत्ता जांच के लिए छह नमूने लिए। सहायक आयुक्त (खाद्य) कुमार गुंजन ने मंगलवार शाम 5:50 बजे इसकी जानकारी दी। संडीला की दुकान से 40 किलो मिठाई नष्ट कराई सहायक आयुक्त ने बताया कि संडीला स्थित राकेश स्वीट्स पर निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई में लापरवाही और अनियमितताएं मिलीं। टीम ने उपभोग के लिए अनुपयुक्त करीब 40 किलो बासी मिठाइयां मौके पर नष्ट कराईं। इनकी अनुमानित कीमत 10 हजार रुपए बताई गई है। टीम ने दुकान से खोए और दूध के नमूने भी लिए हैं। प्रतिष्ठान स्वामी को खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सुधार के लिए इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया जा रहा है। शाहाबाद में 55 किलो मिठाई नष्ट विभाग की दूसरी टीम ने शाहाबाद क्षेत्र के उद्धारनपुर में श्री कीर्ती कुमार पुत्र श्रीनिवास रावत के लॉज निर्माण स्थल पर कार्रवाई की। यहां 55 किलो दूषित मिठाई नष्ट कराई गई। इसकी अनुमानित कीमत 11 हजार रुपए बताई गई है। टीम ने जांच के लिए मिल्क स्वीट, डोडा बर्फी, लच्छा बर्फी और स्किम्ड मिल्क पाउडर के चार नमूने लिए हैं। सभी नमूनों को जांच के लिए राजकीय विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई सहायक आयुक्त कुमार गुंजन ने बताया कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि नमूनों में मिलावट या गुणवत्ता मानकों में कमी पाई जाती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम की धाराओं के तहत कानूनी और दंडात्मक कार्रवाई होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User