सुबह बादल रहेंगे, दोपहर मौसम साफ होगा:कानपुर में बारिश नहीं होगी, आने वाले दिनों में पारा भी चढ़ेगा
कानपुर में रविवार दोपहर तक बादलों की आवाजाही रहेगी। इसके बाद आसमान साफ होगा और धूप निकलने से दिन का तापमान बढ़ेगा। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक, अगले कई दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है। दिन में धूप का असर बढ़ेगा, जबकि सुबह और रात हल्की ठंडक रहेगी। शनिवार को पूरे दिन बादल छाए रहने से मौसम ठंडा रहा। सीएसए के मुताबिक अधिकतम तापमान 24.3 और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अब नहीं होगी बारिश मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि रविवार दोपहर तक बादल रहेंगे। इसके बाद आसमान साफ होने लगेगा। आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां नहीं होंगी। धूप निकलने से दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। शनिवार को 24.3 डिग्री रहा अधिकतम तापमान शनिवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। ठंडी हवाओं के चलते दिनभर ठंडक महसूस हुई। शाम को हवाओं में ठंडक और बढ़ गई। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (CSA) की मौसम रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में 3.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई, जबकि अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 96 प्रतिशत रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)