सुल्तानपुर में ऐप के नाम पर 4.98 लाख की ठगी:बुजुर्ग के खाते से 6 ट्रांजैक्शन में निकले रुपए; कोर्ट के आदेश पर साइबर थाने में FIR
सुल्तानपुर में साइबर ठगों ने बैंक ऐप डाउनलोड करने का लिंक भेजकर 66 वर्षीय दुर्गा प्रसाद वर्मा के बैंक खाते से 4 लाख 98 हजार रुपए निकाल लिए। रकम 6 अलग-अलग ट्रांजैक्शन में निकाली गई। पीड़ित की शिकायत पर कोर्ट के आदेश से साइबर थाना पुलिस ने शनिवार रात अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच निरीक्षक सुरेश कुमार वर्मा को सौंपी गई है। दुर्गा प्रसाद वर्मा के मुताबिक, 1 फरवरी 2026 को उनके मोबाइल पर ऐप डाउनलोड करने का लिंक आया था। उन्होंने लिंक खोला तो बैंकिंग और निजी जानकारी मांगी गई। संदेह होने पर उन्होंने कोई जानकारी नहीं भरी और प्रक्रिया बंद कर दी। अगले दिन खाते से रुपए कटने का मैसेज आया 2 फरवरी को उनके मोबाइल पर बैंक खाते से रुपए कटने का संदेश आया। उन्होंने बैंक हेल्पलाइन पर संपर्क किया, जहां 90 दिन के भीतर रकम वापस मिलने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर भी शिकायत दर्ज कराई। 3 फरवरी को वह बैंक शाखा पहुंचे और मिनी स्टेटमेंट निकलवाया। इसमें पता चला कि खाते से 6 ट्रांजैक्शन के जरिए कुल 4 लाख 98 हजार रुपए निकाले गए हैं। शिकायत के बाद कोर्ट पहुंचे दुर्गा प्रसाद वर्मा पटेल नगर (विनोबापुरी) के निवासी हैं। उनका खाता भारतीय स्टेट बैंक में है। उन्होंने 3 फरवरी को ही सुल्तानपुर साइबर थाने में लिखित शिकायत दी थी। उचित कार्रवाई न होने पर उन्होंने कोर्ट का रुख किया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश के आधार पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)