फसल नुकसान की शिकायत 72 घंटे में दर्ज कराएं:बलिया में अर्नब तूफान और बारिश से प्रभावित किसानों के लिए प्रशासन की सूचना

Nov 01, 2026 - 07:05
0
फसल नुकसान की शिकायत 72 घंटे में दर्ज कराएं:बलिया में अर्नब तूफान और बारिश से प्रभावित किसानों के लिए प्रशासन की सूचना
अर्नब चक्रवाती तूफान के चलते 29 और 30 अक्टूबर को हुई बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है। बलिया जिला प्रशासन ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा कराने वाले किसानों से 72 घंटे के भीतर शिकायत दर्ज कराने को कहा है। इससे वे मुआवजे के लिए दावा कर सकेंगे। खेत में खड़ी धान की फसल को नुकसान होने पर किसान शिकायत कर सकते हैं। कटाई के बाद खेत में सुखाने के लिए फैलाई गई धान की फसल बारिश से खराब हुई है, तो उसकी भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। जिले में धान की खेती का कुल रकबा 69,284 हेक्टेयर है। अर्नब चक्रवात के कारण धान की फसल को 16 से 20 प्रतिशत तक नुकसान होने की आशंका जताई गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर कृषि विभाग, लेखपालों और फसल बीमा कंपनी के क्षेत्रीय कर्मचारियों की संयुक्त टीम बनाई गई है। टीम प्रभावित इलाकों में फसल नुकसान का सर्वे कर रही है, ताकि पात्र किसानों को बीमा कंपनी के जरिए मुआवजा मिल सके। कृषि विभाग ने सभी बीमित किसानों से कहा है कि फसल को नुकसान होने पर घटना के 72 घंटे के भीतर शिकायत दर्ज कराएं। इसके लिए टोल फ्री नंबर 14447 या व्हाट्सऐप चैटबॉट नंबर 7065514447 पर संपर्क किया जा सकता है। विभाग के मुताबिक, समय पर शिकायत दर्ज कराने के बाद फसल नुकसान का सर्वे होगा और नियमों के अनुसार बीमा कंपनी के जरिए मुआवजा देने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User