घर से जेवर चोरी के मामले में महिला गिरफ्तार:रायबरेली में बोली- आर्थिक तंगी से परेशान थी, सोने-चांदी के आभूषण बरामद
रायबरेली जिले में ऊंचाहार पुलिस ने घर से आभूषण चोरी के मामले में प्रीति यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से चोरी के सोने-चांदी के जेवर भी बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, महिला चोरी किए गए आभूषण बेचने के लिए रायबरेली जा रही थी, तभी उसे पकड़ लिया गया। पुलिस के अनुसार, 24-25 अक्टूबर 2026 की रात ऊंचाहार थाना क्षेत्र के पूरन शाहपुर गांव में एक घर से आभूषण चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। 31 अक्टूबर को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चड़रई चौराहे के पास से प्रीति यादव को गिरफ्तार किया। वह पूरन शाहपुर गांव के मजरे किशुनदासपुर की रहने वाली है और अर्जुन यादव की पत्नी है। पूछताछ में बताई चोरी की वजह पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में प्रीति ने घर से जेवर चोरी करने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि सास-ससुर की मृत्यु के बाद देवर के साथ पारिवारिक बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। वहीं, पति अर्जुन यादव की बीमारी के इलाज पर भी काफी पैसा खर्च हो रहा था। पुलिस के अनुसार, प्रीति ने आर्थिक तंगी और लालच के कारण जेवर चोरी करने की बात कही। वह चोरी किए गए आभूषण बेचने के लिए रायबरेली जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए गए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)