झांसी स्टेशन पर मिली लखनऊ से भागी नाबालिग:GRP से कहा-मम्मी-पापा ने डांट लगाई तो ट्रेन में बैठकर आ गई
झांसी जीआरपी को आधी रात को करीब एक बजे झांसी स्टेशन पर अकेली और डरी-सहमी हालत में एक नाबालिग लड़की मिली। लखनऊ पुलिस से मिले इनपुट पर पहले से सतर्क जीआरपी ने उसे बरामद कर लिया। बाद में बच्ची को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया गया। बच्ची घरवालों की डांट से नाराज होकर यहां पहुंच गई थी। लखनऊ में घर वालों की डांट से नाराज होकर घर छोड़कर निकली नाबालिग लड़की को झांसी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने बरामद कर लिया। लड़की लखनऊ से झांसी आने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस में सवार हुई थी। लखनऊ के बाजारखाला थाने की पुलिस से सूचना मिलने के बाद झांसी जीआरपी ने स्टेशन पर निगरानी बढ़ा दी थी। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक लल्लूराम के नेतृत्व में उप निरीक्षक स्वाति शुक्ला और कांस्टेबल निशा स्टेशन पर लड़की की तलाश में जुट गईं। रात करीब एक बजे इंटरसिटी एक्सप्रेस के झांसी पहुंचने के बाद टीम ने प्लेटफार्म पर तलाशी शुरू की। इसी दौरान उन्हें एक नाबालिग लड़की अकेली और डरी-सहमी हालत में दिखाई दी। पुलिसकर्मियों ने उसे रोककर स्टेशन पर अकेले होने की वजह पूछी। इस पर लड़की ने अपना नाम अंजिली (बदला हुआ नाम) बताया। उसने पुलिस को बताया कि घर वालों की डांट से नाराज होकर वह पहले लखनऊ बस स्टैंड पहुंची। वहां से रेलवे स्टेशन आई और ट्रेन में बैठ गई। उसे यह भी पता नहीं था कि वह किस जगह पहुंच गई है।
जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक लल्लूराम ने बताया कि नाबालिग को बरामद करने के बाद लखनऊ पुलिस को सूचना दे दी गई है। बच्ची को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)