तेल टैंकर की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत:बहन, भांजा और भांजी घायल; मायके से बहन को लेकर लौट रहा था परिवार

Nov 20, 2026 - 20:12
0
तेल टैंकर की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत:बहन, भांजा और भांजी घायल; मायके से बहन को लेकर लौट रहा था परिवार
ललितपुर जिले में महरौनी-सौजना मार्ग पर रुकवाहा मोड़ के पास शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे तेल टैंकर ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मनमोहन (35) और उनकी पत्नी रिंकी (30) की मौत हो गई। मनमोहन की बहन संजनी (26) और उनके दोनों बच्चे घायल हो गए। बहन को लेकर गांव लौट रहा था परिवार बानपुर थाना क्षेत्र के देलवारा गांव निवासी मनमोहन अपनी पत्नी रिंकी के साथ रुकवाहा गांव से छोटी बहन संजनी को लेने गए थे। संजनी, अजय की पत्नी हैं। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे मनमोहन परिवार के साथ बाइक से देलवारा लौट रहे थे। बाइक पर मनमोहन, रिंकी, संजनी, भांजा साहिल (6) और भांजी अनुष्का (4) सवार थे। गांव से करीब एक किलोमीटर दूर रुकवाहा मोड़ पर महरौनी की ओर से आ रहे तेल टैंकर ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में पांचों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। डॉक्टरों ने पति-पत्नी को मृत घोषित किया राहगीरों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। सौजना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को महरौनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। वहां डॉक्टरों ने मनमोहन और रिंकी को मृत घोषित कर दिया। संजनी और दोनों बच्चों को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजे। सौजना थाना प्रभारी दीपक डूंगर ने बताया कि टैंकर को जब्त कर लिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User