PM की फ्लीट रिहर्सल से कानपुर रोड पर लगा जाम:शहीद पथ और एयरपोर्ट के रास्ते रोके गए, दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शनिवार को लखनऊ दौरे से पहले शुक्रवार शाम फ्लीट रिहर्सल किया गया। इसके चलते शहीद पथ और एयरपोर्ट की ओर जाने वाले रास्तों पर वाहनों को रोक दिया गया। इसका असर कानपुर रोड पर भी पड़ा। यहां वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। रिहर्सल खत्म होने के करीब एक घंटे बाद भी यातायात सामान्य नहीं हो सका। राहगीरों को काफी परेशानी हुई। शाम 5:30 बजे शुरू हुआ रिहर्सल लखनऊ में आयोजित कौशल दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी शामिल होंगे। उनके आगमन की तैयारियों के तहत शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे शहीद पथ से एयरपोर्ट तक फ्लीट रिहर्सल किया गया। फ्लीट पहुंचने से करीब 10 मिनट पहले ही शहीद पथ पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। एयरपोर्ट पहुंचने के बाद फ्लीट की वापसी के दौरान दूसरी ओर का यातायात भी रोक दिया गया। वैकल्पिक रास्तों पर भी रोका गया ट्रैफिक कुछ दिनों से कानपुर रोड से रायबरेली रोड की ओर जाने वाले ज्यादातर वाहन शहीद पथ तिराहे के अलावा एयरपोर्ट वीआईपी तिराहे से लक्ष्मण चौक होकर शहीद पथ पहुंचते हैं। शुक्रवार को रिहर्सल के चलते इन रास्तों पर भी यातायात रोक दिया गया। इससे जाम और बढ़ गया। एयरपोर्ट वीआईपी तिराहे से चुंगी तक वाहन फंसे कानपुर से लखनऊ आने वाली सड़क पर शहीद पथ तिराहे से सरोजनीनगर थाने तक वाहनों की कतार लग गई। वहीं, लखनऊ से कानपुर जाने वाली सड़क पर एयरपोर्ट वीआईपी तिराहे से चुंगी तक वाहन फंसे रहे। पुलिस के मुताबिक, शनिवार और रविवार की छुट्टी होने के कारण शुक्रवार को घर जाने वालों की संख्या ज्यादा थी। इससे सड़कों पर वाहनों का दबाव भी बढ़ गया। शाम 6:45 बजे तक यातायात पूरी तरह सामान्य नहीं हो सका था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)