तिगरी गंगा मेले की तैयारियां अंतिम चरण में:ADG, DIG ने रात मेला स्थल पहुंच कर लिया स्थिति का जायजा, 24 नवंबर को मुख्य स्नान

Nov 14, 2026 - 09:53
0
तिगरी गंगा मेले की तैयारियां अंतिम चरण में:ADG, DIG ने रात मेला स्थल पहुंच कर लिया स्थिति का जायजा, 24 नवंबर को मुख्य स्नान
अमरोहा के तिगरी गंगा धाम पर लगने वाले गंगा मेले की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शुक्रवार रात एडीजी रमित शर्मा और डीआईजी अजय कुमार साहनी ने मेला स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। मेले को सुरक्षा के लिहाज से छह जोन और 25 सेक्टरों में बांटा गया है। हर सेक्टर में मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। करीब 3,600 बीघा जमीन में मेला बसाया जा रहा है और श्रद्धालुओं के लिए 24 गंगा घाट तैयार किए जा रहे हैं। मेला 15 से 25 नवंबर तक चलेगा। 24 नवंबर को मुख्य स्नान होगा। प्रशासन को मेले में करीब 40 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। मेले पर 720.54 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए 22 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई गई है। शुक्रवार रात एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा, डीआईजी मुरादाबाद परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी और एसपी लखन सिंह यादव ने पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के बारे में बताया। उन्होंने लापरवाही न करने, श्रद्धालुओं से विनम्रता से पेश आने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों से किसी के साथ दुर्व्यवहार या अभद्र भाषा का इस्तेमाल न करने को कहा। उन्होंने असामाजिक तत्वों और छेड़छाड़ की घटनाओं को लेकर सतर्क रहने के निर्देश भी दिए। कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले की तैयारियों का जायजा लेने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को हापुड़ आएंगे। वे करीब एक घंटे वहां रहेंगे। उनके दौरे को लेकर अमरोहा प्रशासन भी अलर्ट है। गढ़मुक्तेश्वर के लठीरा कच्चा घाट पर हेलीपैड बनाया गया है। मुख्यमंत्री यहां गंगा घाट और दूसरी व्यवस्थाओं का करीब 10 मिनट तक निरीक्षण करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User