हमीरपुर में 17 नए इंस्पेक्टर तैनात होंगे:16 दूसरे जिलों में भेजे गए; डीआईजी ने जारी की तबादला सूची

Nov 14, 2026 - 09:53
0
हमीरपुर में 17 नए इंस्पेक्टर तैनात होंगे:16 दूसरे जिलों में भेजे गए; डीआईजी ने जारी की तबादला सूची
हमीरपुर में पुलिस इंस्पेक्टरों के तबादले किए गए हैं। डीआईजी राजेश एस ने मंडल के अलग-अलग जिलों में तैनात इंस्पेक्टरों के स्थानांतरण किए हैं। इसके तहत हमीरपुर में 17 नए इंस्पेक्टरों की तैनाती होगी, जबकि जिले में तैनात 16 इंस्पेक्टरों को दूसरे जिलों में भेजा गया है। तबादला सूची शुक्रवार देर रात जारी की गई। हमीरपुर से 16 इंस्पेक्टर दूसरे जिलों में भेजे हमीरपुर में तैनात शिवकेश, रामकुमार यादव, अनूप सिंह और दिनेश प्रसाद को महोबा भेजा गया है। वहीं, इंद्रजीत सिंह, पवन कुमार, गंगेश त्रिपाठी और उमेश कुमार सिंह का तबादला चित्रकूट किया गया है। इसके अलावा जुल्फिकार अली, संगम लाल प्रजापति, पंढरी सरोज, योगेश तिवारी, बृजमोहन सिंह, रणवीर सिंह, मोहम्मद तौफीक खान और भारत कुमार को बांदा भेजा गया है। बांदा और महोबा से आएंगे 12 इंस्पेक्टर बांदा में तैनात भास्कर मिश्रा, विजय सिंह, राम मोहन राय, दीपेंद्र कुमार सिंह, रामकिशोर, सुखराम, शिव शंकर यादव और अनिल कुमार को हमीरपुर में नई तैनाती दी गई है। वहीं, महोबा से मनीष कुमार पटेल, नन्हे लाल यादव, सत्यपाल सिंह और अर्जुन सिंह को हमीरपुर भेजा गया है। चित्रकूट से 5 इंस्पेक्टरों का तबादला चित्रकूट में तैनात हरिश्चंद्र शुक्ला, अंजनी कुमार सिंह, राकेश मौर्य, राकेश कुमार सिंह और शंभू दयाल को हमीरपुर भेजा गया है। मंडल में तय समय पूरा कर चुके इंस्पेक्टरों को नई तैनाती दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User