तिलक समारोह में फायरिंग से दो घायल:फर्रुखाबाद में युवती और महिला को लगी गोली, कानपुर रेफर
फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के सहसपुर गांव में रविवार रात तिलक समारोह के दौरान फायरिंग हो गई। गोली लगने से सरस्वती और रंजना घायल हो गईं। घटना के बाद समारोह में अफरा-तफरी मच गई। कन्नौज के वीरपुर गांव से आया था तिलक तिलक समारोह कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव से आया था। इसी दौरान हुई फायरिंग में सरस्वती और रंजना को गोली लग गई। घायल सरस्वती, इंदल सिंह की बेटी हैं। वह मैनपुरी जिले के भोगांव थाना क्षेत्र के मेरापुर गुजराती गांव की रहने वाली हैं। वहीं, रंजना (37) सर्वेंद्र की पत्नी हैं। वह मैनपुरी जिले के बेवर थाना क्षेत्र के सुदामा नगला गांव की निवासी हैं। कानपुर के निजी अस्पताल में कराया भर्ती परिजन दोनों घायलों को कन्नौज जिले के छिबरामऊ स्थित 100 शैया अस्पताल ले गए। बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए कानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस कर रही मामले की जांच प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा ने बताया कि पुलिस रात में मौके पर पहुंची थी, लेकिन घर पर कोई नहीं मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)