सोशल मीडिया पर राजा भैया को लेकर अभद्र टिप्पणी:हजरतगंज थाने में जिलाध्यक्ष ने दी तहरीर, FIR की मांग; बोले- प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची

Nov 16, 2026 - 17:13
0
सोशल मीडिया पर राजा भैया को लेकर अभद्र टिप्पणी:हजरतगंज थाने में जिलाध्यक्ष ने दी तहरीर, FIR की मांग; बोले- प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। पार्टी के लखनऊ जिलाध्यक्ष ने इस संबंध में हजरतगंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। फेसबुक पर अपलोड की गई थी आपत्तिजनक पोस्ट जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के लखनऊ जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह सूरज द्वारा दी गई शिकायत के मुताबिक, 14 नवंबर 2026 को जब वे किसी काम से हजरतगंज गए थे, तब उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट देखी। आरोप है कि योगेंद्र यादव द्वारा राजा भैया के खिलाफ अभद्र, अशोभनीय और अपमानजनक टिप्पणियां करते हुए आपत्तिजनक शब्दों और गाली-गलौज का प्रयोग कर उसे फेसबुक पर सार्वजनिक रूप से अपलोड किया गया था। पार्टी कार्यकर्ताओं में रोष, मानसिक आघात का दावा शिकायत पत्र में इस कृत्य को अत्यंत निंदनीय और आपत्तिजनक बताया गया है। पार्टी का कहना है कि इस प्रकार की अभद्र टिप्पणियों से राष्ट्रीय अध्यक्ष की सामाजिक और राजनीतिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच रही है, तथा इस अपमानजनक व्यवहार से पार्टी कार्यकर्ताओं को गहरा मानसिक आघात पहुंचा है। कानूनी कार्रवाई की मांग जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह सूरज ने थाना प्रभारी हजरतगंज से मांग की है है कि इस प्रकरण का संज्ञान लेते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज की जाए। साथ ही, मामले की निष्पक्ष जांच कराकर सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक पोस्ट और टिप्पणियों के संबंध में साक्ष्यों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User