पीएनबी खाताधारकों की रकम 6 खातों में ट्रांसफर:ग्रेटर नोएडा शाखा में 18 लोगों की शिकायत पर 17 करोड़ के गबन का केस दर्ज

Oct 29, 2026 - 12:22
0
पीएनबी खाताधारकों की रकम 6 खातों में ट्रांसफर:ग्रेटर नोएडा शाखा में 18 लोगों की शिकायत पर 17 करोड़ के गबन का केस दर्ज
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पाई-1 स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की शाखा में खाताधारकों की FD और जमा रकम में हेराफेरी का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि उनकी जानकारी के बिना खातों से रकम निकालकर दूसरे खातों में ट्रांसफर की गई। करीब 17 करोड़ रुपए के गबन का आरोप है। मामले में 18 लोगों की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। ब्रांच मैनेजर समेत पांच लोगों को सस्पेंड कर दिया गया है। 6 खातों में ट्रांसफर की गई रकम खाताधारकों के मुताबिक, उनकी जमा रकम गोवा, मुंबई और झारखंड के छह अलग-अलग खातों में ट्रांसफर की गई। जांच में यह गड़बड़ी साल 2025 से चलने की बात सामने आई है। मामले का पता चलने पर खाताधारक बैंक पहुंचे और विरोध जताया। बैंक के बाहर उनका प्रदर्शन जारी है। दूसरी शाखाओं के खातों की भी जांच बैंक की बिजनेस टीम मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि पीएनबी की अन्य शाखाओं में पिछले दो साल के दौरान मुआवजे की रकम जमा होने वाले खातों की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि रकम ट्रांसफर करने में कौन-कौन शामिल था और कुल कितनी रकम का गबन हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User