तीन दिन से लापता युवक का शव मिला:चेहरे पर चोट और गले पर फंदे के निशान, खेत देखने की बात कहकर निकला था

Nov 16, 2026 - 14:40
0
तीन दिन से लापता युवक का शव मिला:चेहरे पर चोट और गले पर फंदे के निशान, खेत देखने की बात कहकर निकला था
औरैया के अछल्दा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह नहर रोड किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक के चेहरे पर चोट के निशान और गले पर फंदे का निशान था। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। बाद में शव की पहचान तीन दिन से लापता अंकित यादव (30) के रूप में हुई। पुराना अछल्दा निवासी अनुज तिवारी के खेत नहर रोड किनारे हैं। सोमवार सुबह उनके बटाईदार उपेंद्र कुमार उर्फ छोटू खेत में पानी लगाने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने झाड़ियों में शव पड़ा देखा। उन्होंने खेत मालिक को सूचना दी। इसके बाद डायल 112 और थाना पुलिस को बुलाया गया। खेत में पानी लगाने पहुंचे बटाईदार ने देखा शव सूचना पर थाना प्रभारी जीतमल चौधरी, उपनिरीक्षक विपिन पाल, प्रदीप कुमार और मेवालाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। युवक के कान और सिर से खून निकला हुआ था। घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने जांच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया। सोशल मीडिया पर फोटो देखकर परिजनों ने पहचाना सोशल मीडिया पर शव मिलने की खबर देखने के बाद बहारपुरा रोड, नेविलगंज निवासी अनिल यादव अपने बड़े बेटे संजीव कुमार के साथ थाने पहुंचे। वहां फोटो देखकर उन्होंने शव की पहचान अपने 30 वर्षीय बेटे अंकित यादव के रूप में की। पहचान होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। 13 नवंबर को खेत देखने की बात कहकर निकला था परिजनों के मुताबिक, अंकित 13 नवंबर शुक्रवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे खेत देखने की बात कहकर घर से निकला था। शाम चार बजे उसने अपनी मां उर्मिला देवी से फोन पर बात की थी। उस समय उसने बताया था कि वह तुरुकपुर के पास खेत पर है। इसके करीब 45 मिनट बाद परिजनों ने फोन किया तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। इसके बाद से परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह थाना प्रभारी जीतमल चौधरी ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User