भदोही में नीट की तैयारी कर रहे छात्र की मौत:किराए के कमरे में बेंच पर मिला, पिता मुंबई में ऑटो चलाते हैं

Nov 16, 2026 - 14:40
0
भदोही में नीट की तैयारी कर रहे छात्र की मौत:किराए के कमरे में बेंच पर मिला, पिता मुंबई में ऑटो चलाते हैं
ज्ञानपुर में नीट की तैयारी कर रहे 20 वर्षीय संदीप यादव की रविवार रात मौत हो गई। वह हॉस्टल चौराहा स्थित नवोदय विद्यालय के पास किराए के मकान में रहता था। पुलिस के मुताबिक, मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। गोपीगंज थाना क्षेत्र के गुलौरी गांव का रहने वाला संदीप चार महीने से कमरा लेकर नीट की तैयारी कर रहा था। रविवार रात करीब 11 बजे उसका मोबाइल फोन बंद मिला। परिजन फोन कर रहे थे, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा था। इसके बाद परिवार के लोग संदीप के कमरे पर पहुंचे। कमरा अंदर से बंद था। परिजनों ने 112 नंबर पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो संदीप बेंच पर गिरा मिला। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी रामसरी गौतम ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस के अनुसार, शुरुआती तौर पर जहर खाने की आशंका है। संदीप दो भाइयों में बड़ा था। उसका छोटा भाई मां के साथ गांव में रहता है। पिता रंग बहादुर यादव मुंबई में ऑटो चलाते हैं और परिवार का खर्च उठाते हैं। बेटे की मौत की खबर मिलने के बाद वह मुंबई से गांव के लिए रवाना हो गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User