टीवी मैकेनिक ने चूहे मारने की दवा खाई, मौत:फर्रुखाबाद में देर रात अस्पताल लेकर पहुंचे, तोड़ा दम

Nov 20, 2026 - 23:44
0
टीवी मैकेनिक ने चूहे मारने की दवा खाई, मौत:फर्रुखाबाद में देर रात अस्पताल लेकर पहुंचे, तोड़ा दम
फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज में 55 साल के टीवी मैकेनिक मोहम्मद नियाज ने शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे चूहे मारने की दवा खा ली। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। रात 10 बजे लोहिया अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। देर शाम बेटे को मिली जानकारी मोहम्मद नियाज कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नोनियमगंज के रहने वाले थे। उनके बेटे अबजाल ने बताया कि परिवार को देर शाम उनके दवा खाने की जानकारी हुई। इसके बाद परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज लेकर पहुंचे। लोहिया अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित किया सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन रात करीब 10 बजे उन्हें अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक दीपक तिवारी ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाकर थाना पुलिस को सूचना दे दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User