ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से मारी टक्कर,2 की मौत:संभल में 8 घायल, अंतिम संस्कार से लौट रहे थे 30 लोग

Nov 06, 2026 - 23:58
0
ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से मारी टक्कर,2 की मौत:संभल में 8 घायल, अंतिम संस्कार से लौट रहे थे 30 लोग
संभल में आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर शुक्रवार रात ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि करीब आठ लोग घायल हो गए। ट्रैक्टर-ट्रॉली में 25 से 30 लोग सवार थे, जिनमें 18 महिलाएं थीं। सभी अजीतपुर गांव में एक महिला के अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे। हादसा रात करीब 8:30 बजे गुन्नौर तहसील के धनारी थाना क्षेत्र में भकरौली गांव के पास हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। घायलों को रात करीब 9 बजे तक सरकारी अस्पताल बहजोई पहुंचाया गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर और ट्रॉली अलग-अलग हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान दूसरी महिला की मौत अस्पताल में पांच घायलों के साथ एक मृत महिला को लाया गया था। इलाज के दौरान रात करीब 10:30 बजे गंभीर रूप से घायल दूसरी महिला ने भी दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान रचना उर्फ नन्ही (40), पत्नी रामखिलाड़ी, निवासी खाऊपुरा गांव, थाना रजपुरा और नाथीया (45), पत्नी ओमपाल, निवासी गढ़ा गांव, थाना धनारी के रूप में हुई है। हादसे में माया पत्नी तेजपाल, शीला पत्नी बनवारी, कस्तूरी पत्नी राजपाल, महारानी, शीला और देवेंद्र समेत करीब 8 से 10 लोग घायल बताए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, दो घायलों को नायब तहसीलदार इलाज के लिए अपने साथ ले गए थे। पुलिस ने ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में ली हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक व ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। सीएचसी बहजोई के डॉ. सचिन वर्मा ने बताया कि अस्पताल में पांच घायल और एक मृत महिला को लाया गया था। धनारी थाना प्रभारी नरेश पाल सिंह यादव ने बताया कि हादसे में दो महिलाओं की मौत हुई है और करीब आठ लोग घायल हुए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User