प्रयागराज जंक्शन पर RPF-GRP ने चलाया चेकिंग अभियान:BDS और डॉग स्क्वाड ने प्लेटफॉर्म, ट्रेनों समेत स्टेशन परिसर की तलाशी ली
प्रयागराज में दीपावली और छठ पर आने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रयागराज जंक्शन पर सुरक्षा जांच की गई। शुक्रवार को RPF, GRP, बम निरोधक दस्ते (BDS) और डॉग स्क्वाड की संयुक्त टीम ने स्टेशन परिसर और ट्रेनों की तलाशी ली। कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल प्रयागराज प्रदीप कुमार गुप्ता के निर्देशन और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त दीपक कुमार आजाद के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। टीम ने स्टेशन के संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों की जांच की। प्लेटफॉर्म, यात्री ट्रेन, पार्किंग स्थल, सर्कुलेटिंग एरिया, फुट ओवर ब्रिज और पूरे स्टेशन परिसर की तलाशी ली गई। यात्रियों के सामान की जांच के साथ संदिग्ध और लावारिस वस्तुओं पर नजर रखी गई। सुरक्षा टीम ने यात्रियों से ज्वलनशील और विस्फोटक पदार्थ लेकर ट्रेन में सफर न करने की अपील की। साथ ही कहा कि स्टेशन या ट्रेन में कोई लावारिस वस्तु दिखे तो उसे न छुएं और तुरंत RPF या GRP को सूचना दें। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, त्योहारों में यात्रियों की आवाजाही बढ़ने के कारण सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और अप्रिय घटना रोकने के लिए अभियान चलाया गया। जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु या आपत्तिजनक गतिविधि सामने नहीं आई। यात्रियों की सुरक्षा के लिए संयुक्त जांच और निगरानी आगे भी जारी रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)