तस्वीरों में देखे नोएडा की छठ पूजा:हजारों श्रद्धालुओं ने दिया सूर्य को अर्घ, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
नोएडा में छठी मां के पारंपरिक गीतों के बीच छठ महापर्व की छटा देखने को मिली। चार दिनों से चल रहे इस पर्व के तीसरे और चौथे दिन व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ देकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। नोएडा के अलग-अलग इलाकों में बने छठ घाटों पर दोपहर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। शाम होते-होते घाट छठी मइया के जयकारों और लोकगीतों से गूंज उठे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)