लखनऊ में उगते सूर्य को अर्घ्य दे रही हैं महिलाएं:लखनऊ के 110 घाटों पर मनाया जा रहा छठ, रातभर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
लखनऊ में सोमवार को छठ महापर्व मनाया जा रहा है। गोमती तट स्थित लक्ष्मण मेला मैदान समेत विभिन्न घाटों पर सूर्य उदय से पहले महिलाएं पहुंच गई और भीड़ उमड़ पड़ी। गोमती नदी में खड़ी होकर छठ व्रतियां उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दे रही हैं। छठ घाट पर कुछ महिलाएं लेटते हुए पहुंच रही हैं। कई श्रद्धालु सिर पर डाला और कंधे पर बहंगी लेकर नगाड़े के साथ पहुंचे। पूरे शहर में 100 घाटों पर छठ महापर्व मनाया जा रहा है। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ड्रोन से निगरानी हो रही थी। लक्ष्मण मेला मैदान में छठ पर्व पर अस्थायी 'चौकी छठ घाट' बनाई गई है । इसके अलावा कंट्रोल रूप और खोया पाया कक्ष भी बना है। गोमती घाट पर छठ पूजा में रातभर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए जिसमें करीब 200 कलाकारों ने प्रस्तुति दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)