उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रतियों ने किया पारण:गोंडा में सुबह 4 बजे से घाटों पर शुरू हुई पूजा, SDRF, ड्रोन और CCTV से हुई निगरानी

Nov 16, 2026 - 07:18
0
उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रतियों ने किया पारण:गोंडा में सुबह 4 बजे से घाटों पर शुरू हुई पूजा, SDRF, ड्रोन और CCTV से हुई निगरानी
गोंडा। जिले में चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ समापन हो गया। सुबह 4 बजे से ही जिले के विभिन्न घाटों और पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। सुबह करीब 6:30 बजे सूर्योदय के साथ व्रती महिलाओं ने भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। इसके बाद 36 घंटे के कठिन निर्जला व्रत का पारण किया। पूजा का क्रम सुबह करीब 6:40 बजे तक चला। खैरा भवानी मंदिर के सरोवर में उमड़ी भीड़ शहर के प्रसिद्ध खैरा भवानी मंदिर स्थित सरोवर (पोखरे) में हजारों की संख्या में महिलाएं सुबह 4 बजे से ही पहुंचने लगी थीं। व्रती महिलाएं कमर भर पानी में खड़े होकर छठी मइया की आराधना करती रहीं। सूर्योदय होते ही उन्होंने भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और अपने पुत्रों की दीर्घायु व परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। व्रत पूरा होने के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को ठेकुआ और अन्य पारंपरिक प्रसाद वितरित किया। घाटों पर छठी मइया के गीतों और जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम इस बार जिले के प्रमुख घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। पिछले वर्षों की तुलना में श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ देखने को मिली। इसे देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। सभी प्रमुख घाटों पर प्रकाश की व्यवस्था की गई थी। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए SDRF की टीमें तैनात रहीं। इसके अलावा ड्रोन और CCTV कैमरों से पूरे इलाके की निगरानी की गई। 36 घंटे के निर्जला व्रत के साथ पूरी हुई परंपरा छठ महापर्व में व्रती महिलाएं करीब 36 घंटे तक बिना अन्न और जल ग्रहण किए उपवास रखती हैं। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को नहाय-खाय के साथ व्रत की शुरुआत होती है। दूसरे दिन खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद निर्जला व्रत शुरू होता है। तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है, जबकि चौथे और अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ व्रत पूरा होता है। इसी परंपरा के तहत सोमवार सुबह भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर चार दिवसीय छठ महापर्व का विधि-विधान से समापन किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User