उन्नाव के 33 इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर:IG रेंज लखनऊ ने जारी किए आदेश; 11 रायबरेली और 9 खीरी भेजे गए

Nov 12, 2026 - 15:08
0
उन्नाव के 33 इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर:IG रेंज लखनऊ ने जारी किए आदेश; 11 रायबरेली और 9 खीरी भेजे गए
उन्नाव जिले में तैनात 33 इंस्पेक्टरों का दूसरे जिलों में ट्रांसफर कर दिया गया है। लखनऊ रेंज के IG किरण एस ने गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे ट्रांसफर लिस्ट जारी की। सभी इंस्पेक्टरों को रेंज के अलग-अलग जिलों में नई पोस्टिंग दी गई है और उन्हें जल्द ही नए तैनाती स्थल पर चार्ज संभालने के निर्देश दिए गए हैं। रायबरेली भेजे गए सबसे ज्यादा 11 इंस्पेक्टर जारी आदेश के मुताबिक, सबसे अधिक 11 इंस्पेक्टरों को रायबरेली भेजा गया है। इनमें रमेश चन्द्र, सुधीर कुमार, ज्ञानेन्द्र सिंह, सियाराम वर्मा, मो. इरशाद त्यागी, संजीव कुमार, राम नारायण यादव, राम बचन, राजेश कुमार मिश्रा, जय प्रकाश यादव और संदीप कुमार मिश्रा के नाम शामिल हैं। खीरी को मिले 9 और सीतापुर को 8 इंस्पेक्टर ट्रांसफर लिस्ट में कुल 9 इंस्पेक्टरों को खीरी जिले में नई पोस्टिंग दी गई है। इनमें अवधेश कुमार यादव, अश्वनी कुमार मिश्र, शरद कुमार, भवन सिंह मौर्य, सुरेश चन्द्र मिश्रा, दिवाकर कुमार, राज कुमार, रामफल और मु. नईम अहमद शामिल हैं। इसके अलावा सीतापुर जिले में 8 इंस्पेक्टरों को भेजा गया है, जिनमें शिव प्रकाश पाण्डेय, चन्द्रकान्त सिंह, संतोष कुमारी, अखिलेश चन्द्र पाण्डेय, राजेश यादव, ज्ञानेन्द्र कुमार, रेखा सिंह और अरविन्द पाण्डेय का नाम है। हरदोई में 5 इंस्पेक्टरों की नई पोस्टिंग वहीं, हरदोई जिले में 5 इंस्पेक्टरों को तैनात किया गया है। इनमें कुंवर बहादुर सिंह, राम प्रकाश, अरविन्द कुमार पाण्डेय, अमर नाथ यादव और बृजेश कुमार शुक्ला को जिम्मेदारी दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User