संभल में मस्जिद के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल तैनात!
संभल के कुतुबपुर सकता गांव में वक्फ मस्जिद करीम के कथित अवैध निर्माण पर जिला प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की। प्रशासन के अनुसार, बिना अनुमति बने करीब 120 वर्ग मीटर हिस्से को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्त किया गया।
दि राइजिंग न्यूज़ | संभल | 12 नवंबर 2026
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में अवैध निर्माण के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। एंचौड़ा कंबोज थाना क्षेत्र के कुतुबपुर सकता गांव में स्थित वक्फ मस्जिद करीम के एक आंशिक हिस्से को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन के अनुसार, मस्जिद के करीब 120 वर्ग मीटर हिस्से में बिना अनुमति के नया निर्माण कराया गया था।जानकारी के मुताबिक, तहसील प्रशासन की टीम कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची थी।
इस दौरान राजस्व विभाग के अधिकारियों ने पहले निर्माण की पैमाइश की और फिर अवैध बताए गए हिस्से को हटाने की प्रक्रिया शुरू की। कार्रवाई के दौरान दो राजस्व निरीक्षक, एक नायब तहसीलदार और 14 लेखपाल सहित राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही।
निर्माण की अनुमति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिले
प्रशासन के अनुसार, जांच के दौरान मस्जिद के मुतवल्ली इरशाद से निर्माण से संबंधित दस्तावेज मांगे गए थे। उनकी ओर से जमीन की खतौनी और वक्फ बोर्ड से जुड़े कागजात प्रस्तुत किए गए, लेकिन नए निर्माण की अनुमति से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखाया गया। इसके बाद उप जिलाधिकारी संभल ने नियमानुसार अवैध निर्माण को ध्वस्त कराने के निर्देश दिए।
सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात
कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। तहसीलदार संभल के निर्देश पर नायब तहसीलदार अरविंद कुमार के नेतृत्व में 17 सदस्यीय राजस्व टीम गठित की गई थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर पैमाइश और प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद कार्रवाई की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)