उन्नाव में तमंचे के साथ बनाई रील, की फायरिंग:गंगाघाट क्षेत्र की बताई जा रही VIDEO, सोशल मीडिया पर आया सामने
उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में असलहे के साथ बनाए गए एक युवक के तीन वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। वीडियो में युवक असलहा दिखाने के साथ फायरिंग करता नजर आ रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अलग-अलग अंदाज में बनाए वीडियो, लगाए पंजाबी गाने आजाद नगर के रहने वाले कार्तिक के बताए जा रहे वीडियो में युवक अलग-अलग अंदाज में असलहे के साथ दिखाई दे रहा है। एक वीडियो में वह हाथ में तमंचा लिए नजर आता है, जबकि दूसरे में फायरिंग करता दिख रहा है। उसने ये वीडियो रील के रूप में बनाए हैं और बैकग्राउंड में पंजाबी गाने लगाए हैं। हालांकि, वीडियो में दिख रहे असलहे की स्थिति, उसके अवैध होने और फायरिंग कब व कहां हुई, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो की सत्यता और उसमें दिख रहे युवक की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस कर रही वीडियो की जांच गंगाघाट कोतवाली के इंस्पेक्टर अजय सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है। वीडियो में दिख रहे युवक और असलहे से जुड़े फैक्टों की पड़ताल के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)