उरई में 22 नवंबर को झलकारीबाई की शोभायात्रा निकलेगी:टाउन हॉल मैदान से शुरू होगा जुलूस, जनसभा में नेता और समाज के पदाधिकारी शामिल होंगे
वीरांगना झलकारीबाई की 196वीं जयंती पर रविवार, 22 नवंबर को उरई में शोभायात्रा और जनसभा होगी। जिला एकीकरण समिति और अखिल भारतीय कोरी/कोली समाज की जिला इकाई उरई-जालौन ने कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसमें प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और समाज के लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम के आयोजक और पूर्व सांसद डॉ. घनश्याम अनुरागी ने शाम 4 बजे प्रेस वार्ता में बताया कि लोग सुबह 9:30 बजे टाउन हॉल मैदान (रानी लक्ष्मीबाई पार्क) में जुटेंगे। यहां से शोभायात्रा शहर के मुख्य रास्तों और बाजार से होते हुए बस स्टैंड स्थित कोंच बस स्टैंड पहुंचेगी। वहां झलकारीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद जनसभा होगी।डॉ. अनुरागी ने बताया कि कार्यक्रम में अखिल भारतीय कोरी/कोली समाज के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे। भाजपा के क्षेत्रीय प्रभारी और प्रदेश महामंत्री शंकर लाल लोधी, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री मन्नू लाल कोरी, झांसी के मेयर बीएल आर्य और जिला पंचायत अध्यक्ष झांसी पवन गौतम भी आएंगे। जेपी अनुरागी और हाथरस की विधायक एवं पूर्व मेयर अंजुला माहौर सहित कई अन्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। डॉ. अनुरागी ने जिले और समाज के लोगों से शोभायात्रा में शामिल होने और झलकारीबाई को श्रद्धांजलि देने की अपील की। उन्होंने कहा कि उनके साहस, त्याग और देशभक्ति को याद करने के लिए यह कार्यक्रम रखा गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)