भारत में ईंधन कीमतों के संकट का बुरा दौर बीता:इंडियन ऑयल चेयरमैन ने कहा- हालात और खराब नहीं हुए तो आगे राहत की उम्मीद

Nov 27, 2026 - 21:39
0
भारत में ईंधन कीमतों के संकट का बुरा दौर बीता:इंडियन ऑयल चेयरमैन ने कहा- हालात और खराब नहीं हुए तो आगे राहत की उम्मीद
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसीएल) के चेयरमैन अरविंदर सिंह साहनी ने शुक्रवार को कहा कि भारत शायद ईंधन कीमतों के संकट के सबसे मुश्किल दौर से गुजर चुका है। हालांकि, यह राहत तभी बनी रह सकती है, जब दुनिया में चल रहे युद्ध और भू-राजनीतिक तनाव की स्थिति और खराब न हो। वडोदरा में इंडियन ऑयल की गुजरात रिफाइनरी के डायमंड जुबली समारोह के मौके पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में साहनी ने कहा कि तेल विपणन कंपनियों ने वित्तीय दबाव के बावजूद आम उपभोक्ताओं और उद्योगों को ईंधन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी से बचाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा- अगर दुनिया में चल रहे युद्ध या अन्य भू-राजनीतिक हालात और खराब नहीं होते हैं, तो मुझे लगता है कि हम शायद सबसे मुश्किल दौर से निकल चुके हैं। इस दौरान लोगों को कम से कम परेशानी हुई है। कर्ज और बकाया भुगतान से तेल कंपनियों पर दबाव साहनी ने स्वीकार किया कि तेल कंपनियों पर कर्ज बढ़ने और भुगतान बकाया होने से उनकी वित्तीय स्थिति पर दबाव पड़ा है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद कंपनियों ने हालात संभालने की कोशिश की है और उम्मीद है कि आने वाले समय में स्थिति बेहतर होगी। साहनी के मुताबिक, ईंधन की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी का असर सिर्फ आम लोगों तक सीमित नहीं रहेगा। इससे उद्योगों की उत्पादन लागत बढ़ेगी और महंगाई पर भी दबाव पड़ेगा। इसलिए तेल कंपनियां उपभोक्ताओं और उद्योगों को राहत देने के साथ अपनी वित्तीय स्थिति को संतुलित रखने की कोशिश कर रही हैं। इस खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User